वेब सीरिज में 'गंदी बात 2' में नजर आईं थी बोल्ड अवतार में,
दरअसल, इस वेब सीरिज में अन्वेशी बेहद बोल्ड अवतार में नजर आईं। उनकी बोल्डनेस का आलम ये था कि गूगल पर इस साल जनवरी में वे सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्ती थीं।
डेटा एनालिटिक्स एजेंसी के आंकड़ों की मानें तो अन्वेशी जनवरी महीने में सबसे ज्यादा गूगल की जानी वाली शख्सियत बन गई हैं। अन्वेशी ने जनवरी माह में डेस्कटॉप पर 20 मिलियन सर्च इंप्रेशन को हासिल किया, जबकि मोबाइल फोन पर उन्हें 10 मिलियन बार खोजा गया था।
अन्वेशी एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिनों अपने चाहनेवालों के बीच खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
अन्वेशी की सीरीज गंदी बाद में नजर आने की वजह से उनकी न सिर्फ चर्चा हो रही है बल्कि अन्वेशी इस सीरीज से रातोंरात स्टार बन गई हैं।
हैरानी की बात ये है वेब सीरीज की रिलीज के दो महीने के भीतर ही अन्वेशी के इंस्टाग्राम पर फैनफॉलोइंग बहुत बढ़ गई है। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर अब 9 लाख 96 हजार फॉलोअर्स हो गए हैं।






إرسال تعليق