1. आप अगर अपने जीवन को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि आपका व्यक्तित्व कभी नहीं बदलता है। शादी मात्र आपने सोचने का तरीका बदल सकती है लेकिन जैसे आप पहले थे वैसे ही रहेंगे।
2. शादी के बाद भले ही आपके जीवन में बहुत से नये रिश्ते जुड़ जाते हैं लेकिन आपके पुराने रिश्ते वहीं रहते हैं। आपके माता- पिता से रिश्ते कैसे बदल सकते हैं। हो सकता है जिंदगी में किसी नये के जुड़ जाने से आप अपने माता पिता पर ध्यान न दे पा रहें हो लेकिन कुछ समय सब सामान्य हो जाता है।
3. जिंदगी की सारी परेशानियों का हल शादी नहीं होता है। ऐसा समझना आपकी भूल है। आपके जीवन की परेशानियां वहीं की वहीं रहेंगी।
4. शादी के पहले अगर आपके अंदर समझदारी नहीं थी तो इस बात को ध्यान रखें कि शादी के बाद ऐसा कोई चमत्कार नहीं होगा कि आप रातों रात समझदार और परिपक्व हो जाएंगे।
5. बहुत सी लड़कियों का सोचना होता है कि शादी होते ही उनकी जिंदगी में ऐशोआराम आ जाएगा या फिर बड़े आराम से जिंदगी गुजरेगी लेकिन ऐसा सोचना गलत होगा।

إرسال تعليق