कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हमले में आतंकी संगठन तालिबान का हाथ है। अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच लगातार शांति वार्ता चल रही है। मगर अभी तक किसी तरह के निष्कर्ष पर बातचीत नहीं पहुंच सकी है। बताया जा रहा है कि जब धमाका हुआ, उस समय शादी समारोह का हॉल मेहमानों से खचाखच भरा हुआ था। इस धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। सभी इधर-उधर भागने लगे। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इससे कुछ दिन पहले भी काबुल में बम धमाका हुआ था, जिसमें 145 लोग घायल हो गए थे। यह धमाका एक कार में किया गया था।धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दी थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर कई दुकानों के शीशे भी टूट गए थे।
Interior Ministry spokesman Nusrat Rahimi says the victims have been taken to hospitals. He says details on casualties will be announced later: TOLOnews #Afghanistan https://t.co/oFwOT3QCRa— ANI (@ANI) 17 August 2019

एक टिप्पणी भेजें