पंजाब का पठानकोट जो कि जम्मू-कश्मीर की सीमा से लगता है, वहां सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है। जम्मू-कश्मीर से पंजाब की ओर आने वाले और यहां से जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
इसके अलावा पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन 'हलवारा' की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एयरफोर्स स्टेशन के आसपास पंजाब पुलिस का पहरा कड़ा कर दिया गया। करीब 400 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वहीं एयरफोर्स ऑफिसर कॉलोनी की तरफ विशेष तौर पर नाकाबंदी की गई है।
सुरक्षा को बढ़ाए जाने को लेकर कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है। सूत्रों की मानें तो पुलिस के पास एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की सुरक्षा को लेकर कुछ पुख्ता इनपुट्स पहुंचे हैं कि इसके आसपास कुछ संदिग्ध लोग हो सकते हैं। इसीलिए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं।
पुलिस सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर आसपास के गांव वाले दहशत का माहौल है। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सर्च अभियान चलाने जा रही है। लेकिन देर शाम को जैसे ही एयरफोर्स स्टेशन के आसपास नाकाबंदी की गई। इससे साफ हो गया कि यह सब कुछ एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा के लिए ही किया गया है।



एक टिप्पणी भेजें