राशिफल 19 अगस्त 2019: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


मेष राशिफल :- कोई आप के निजी जीवन में विघ्न उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है, सतर्क रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। शारीरिक कष्ट संभव है। अपने कार्य को पूरा करने के लिए दूसरों से अपेक्षा न करें।

वृषभ राशिफल :- भवन-भूमि के मामलों में शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें, अन्यथा नुकसान संभव है। कारोबार में बाधा दूर होकर धन प्राप्ति सुगम होगी। भाइयों से विवाद न करें।

मिथुन राशिफल :- निजी जीवन में भागदौड़ अधिक होगी। संतान कि चिंता तथा तनाव सताएंगे। व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे अभी टालें। अचानक धनार्जन होगा।

कर्क राशिफल :- दिन की शुरुआत भक्ति भाव से प्रारंभ होगी। घर-परिवार में किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अनाज तिलहन में निवेश से लाभ होगा।

सिंह राशिफल :- किसी अपने की गलती से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। कई कार्य प्रभावित होंगे। आपसी विवाद आदि से क्लेश संभव है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।

कन्या राशिफल :- पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में लगे रहेंगे। बीती बातों को भूल कर नई शुरुआत करें। मकान बदलने के योग बन रहे है। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। व्यवसाय में मंदी रहेगी।

तुला राशिफल :- कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग सफल और लाभकारी रहेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति आज हो सकती है। खान-पान पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशिफल :- अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को दाखिल न करें। मुसीबत आ जायेगी। पारिवारिक मतभेदों के कारण आज विवाद संभव है। परिवार में आपकी अहमियत कम होगी और आप की भावनाओं को नजरअंदाज किया जायेगा।

धनु राशिफल :- भूमि-भवन के क्रय विक्रय की रूप रेखा बनेगी। माता का स्वास्थ खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा जो आनंदमय रहेगा। नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है। निवेश का सही समय है।

मकर राशिफल :- अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझ कर करें। वो आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीविका है। भाई बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है।

कुंभ राशिफल :- आपसी संबंधों के कारण समझोता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते है। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनिकी का लाभ मिलेगा।

मीन राशिफल :- अपने काम को नजरअंदाज न करें। किसी की निंदा करने से बचें। कारोबार में विवेक का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।

Post a Comment

أحدث أقدم