वृषभ राशिफल :- अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। आज श्री हनुमान जी को सिंदूर तेल और जनेऊ अर्पण करें, कार्य सिद्ध होंगे।
मिथुन राशिफल :- विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रुपक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। आज श्री हनुमान जी को गुड़ का नेवेद्य लगायें।
कर्क राशिफल :- दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख संभव है। व्यावसायिक सफलता से खुशी होगी। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। श्री हनुमान को लाल वस्त्र अर्पण करें और हलवे का भोग लगायें।
सिंह राशिफल :- क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा संभव है। श्री हनुमान जी के मंदिर पर लाल ध्वज अर्पण करें और फल का भोग लगायें।
कन्या राशिफल :- दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय अनुकलता का आभास होगा। श्री हनुमान जी को शमी पत्र अर्पण करें और बेसन के लड्डू का भोग लगायें।
तुला राशिफल :- कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें। श्री हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पण करें।
वृश्चिक राशिफल :- माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। श्री हनुमान जी को 108 तुलसी पत्र पर श्री राम नाम लिख कर अर्पण करें।
धनु राशिफल :- बोलने से पहले सोचें। जूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा संभव है। श्री हनुमान जो को 7 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ सुनाएं।
मकर राशिफल :- आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर में क्लेश बढ़ेंगे। पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। श्री हनुमान जी को आज सुन्दरकाण्ड का पाठ सुनाये और लापसी का नेवेध्यय अर्पण करें, कार्य अती शीघ्र पूरे होंगे।
कुंभ राशिफल :- परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें। आज श्री हनुमान जी को गुड़ चने का भोग जरूर लगायें।
मीन राशिफल :- कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी। आज हनुमान जी को गुड़ के चूरमे का भोग लगायें।

إرسال تعليق