CCTV Video: बिजली से भी तेज फुरती दिखाकर मां ने बचा ली अपने बच्चे जिंदगी


इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मां ने बिजली से भी तेज रफ्तार से अपने बच्चे की जिंदगी को बचा लिया। जी हां और ये सारा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। चलिए जानते हैं।

ये मामला कोलंबिया के मेडिलिन का है। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां और एक बच्चा लिफ्ट से बाहर आते हैं। उनके साथ एक और आदमी भी लिफ्ट के बाहर आता है। आदमी काउंटर पर चला जाता है और बच्चे की मां मोबाइल फोन पर बिजी हो जाती है। इसी दौरान बच्चा रेलिंग के पास पहुंच जाता है और अपना संतुलन खो बैठता है। लेकिन जैसे ही बच्चा नीचे गिरने ही वाला था तुरंत उसकी मां ने बिजली सी फुरती दिखाकर बच्चे के पैर पकड़ लिए। मां ने बच्चे को बड़ी ही सावधानी से किनारे पर भी रख दिया। इस बच्चे को एक खरोंच भी नही आई।

वहीं जैसे ही ये बच्चा गिरने लगता है अंदर से भी लोग बाहर आ जाते हैं। लेकिन इस मां ने बिना किसी की मदद से अपने बच्चे की जिंदगी को बचा लिया। वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक हर जगह लोग इस मां की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कई लोगों ने रेलिंग में किसी तरह का कोई भी बैरिकेड न होने की आलोचना भी की। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा 'ये सिर्फ एक मां ही कर सकती है। इस बहादुर मां को सलाम।' वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, अब बिल्डिंग के मैनेजमेंट ने रेलिंग के पास एक बॉक्स रख दिया है।

Post a Comment

أحدث أقدم