हुमा के भाई साकिब सलीम ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें हुमा के बचपन की कई सारी तस्वीरें हैं। साकिब ने इस वीडियो में कहा, "हॉलीवुड स्टार, आप मुझे और अपने आसपास मौजूद सभी को प्रेरित कर रही हैं। आप सफलता के शिखर पर पहुंचे। पहली बार मैं आपके जन्मदिन पर आपके साथ नहीं हूं। ढेर सारा प्यार। आप एक असली मूवी स्टार हो।"
फिल्मकार-कोरियोग्राफर फराह खान कुंद्रा ने लिखा, "वह जानती थी कि सभी स्मार्ट महिलाएं क्या जानती हैं..हंसी आपको मजबूत बनाती है और लंबे समय तक जीवित रखती है। हैप्पी बर्थडे डार्लिग हुमा।"
सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पुरानी जैसी लगने वाली मेरी नई सहेली को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह दिन बेहतरीन हो, हम जानते हैं कि हम वहां आपके साथ नहीं है, लेकिन रहने की कोशिश की।"
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने हुमा को 'सबसे ज्यादा खूबसूरत' कहा। इनके अलावा अथिया शेट्टी, अदिति राव हैदरी और दिव्या दत्ता जैसी हस्तियों ने भी हुमा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

إرسال تعليق