थ्रोबैक फोटो में इलियाना व्हाइट बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। खुले बाल, मिनिमल मेकअप और व्हाइट फोटो में इलियाना का काफी बोल्ड अंदाज देखा जा सकता है।
इलियाना जल्द ही अनीस बज्मी की फिल्म पागलपंती से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। फिलहाल लंदन में इस फिल्म की शूटिंग का काम चल रहा है।
बता दें कि इलियाना ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन संग अपने रिश्ते और सीक्रेट वेडिंग को लेकर चर्चाएं बंटोर चुकीं हैं। इलियाना को कई बार मुंबई में एंड्रयू के साथ हैंगआउट करते हुए देखा गया है।
इलियाना के फिल्मी करियर की बात करें तो बॉलीवुड में शुरुआत से पहले, इलियाना ने तमिल और तेलुगू सिनेमा में पर्दे पर बहुत सी हिट फिल्में दी हैं।
फिलहाल वे मल्टीस्टारर फिल्म पागलपंती की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, उर्वशी रौतेला और अरशद वारसी जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म नवंबर, 2019 में रिलीज होगी।






إرسال تعليق