इसरो ने हाल ही में आम लोगों के लिए रॉकेट लॉचिंग प्रक्रिया को लाइव देखने की शुरुआत की है। लोग विशेष तौर पर बनाई गई एक गैलरी में बैठकर इसरो के लॉन्च देख सकते हैं। इसमें कुल 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है, इसलिए इसरो की योजना है कि धीरे-धीरे दर्शकों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
यह लॉन्चिंग देखने के लिए विभिन्न स्थानों के लोगों ने पंजीकरण कराया है। रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) मार्क-3 15 जुलाई को सुबह 2.51 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा।
इसरो ने आंध्र प्रदेश सरकार के परिवहन निगम से लोगों को परिवहन के लिए सुल्लुरुपेटा और रॉकेट बंदरगाह के बीच शटल सेवा चलाने के लिए कहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, वहां पर कुछ स्नैक्स और अन्य चीजें खरीदने के लिए दुकानें होंगी और लांच की प्रक्रिया देखने के लिए एक बड़ी स्क्रीन भी होगी।

إرسال تعليق