शिबानी दांडेकर संग पूल पर रोमांस करते नजर आए फरहान अख्तर, तस्वीरें हुई वायरल


बॉलिवुड ऐक्‍टर फरहान अख्‍तर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'तूफान' की शूटिंग में बिजी हैं। फरहान काम के अलावा सोशल मीडिया पर अपनी तस्‍वीरों और विडियोज के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं।


फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ अक्‍सर आउटिंग्‍स पर देखे जाते हैं और दोनों की तस्‍वीरें इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में ऐक्‍टर ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शिबानी के साथ तस्‍वीर शेयर की। इसमें दोनों एक पूल में बैठै नजर आ रहे हैं।


फोटो में जहां फरहान शर्टलेस और बेहतरीन बॉडी के साथ दिख रहे हैं, वहीं शिबानी रेड कलर की बिकीनी में नजर आ रही हैं। तस्‍वीर पर फैंस लाइक्‍स, कॉमेंट्स और लव रिऐक्‍ट कर रहे हैं।


बात करें दोनों के रिश्‍‍‍‍ते की तो फरहान और शिबानी एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं। चर्चा यह भी है कि दोनों जल्‍द ही शादी कर सकते हैं।


दोनों ने इसी साल फरवरी में अपनी पहली ऐनिवर्सरी मनाई थी और वे हाल ही में मेक्सिको छुट्टियां मनाने गए थे। इस हॉलिडे की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। 

Post a Comment

أحدث أقدم