1. जब आप एक-दूसरे का हाथ पकड़ते है तो इससे आपका एक-दूसरे पर विश्वास मजबूत होता है। जिससे आप दोनों के बीच विश्वास और प्यार बढ़ जाता है।
2. अगर भीड़-भाड़ वाली जगह में एक दूसरे का हाछ पकड़ते है तो इससे सुरक्षा का एकहसास होता है। इससे आपकी पार्टनर को लगता है कि इस भीड़ में भी उसका ख्याल रखने के लिए कोई है। जिससे आपका रिश्ता मजबूत होता है।
3. शोध से पता चला है कि पति प्रसव के समय जब अपनी पत्नी का हाथ पकड़ता है तो वह काफी राहत महसूस करती है। एक-दूसरे का हाथ पकड़ने से उनकी सांसें, दिल की धड़कन और दिमाग की वेव मिलती हैं।
4. शोध के अनुसार पार्टनर अगर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर बैठते हैं तो वह एक-दूसरे की तकलीफों को कम करते हैं। हाथ पकड़ना अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक बेहतर तरीका होता है। कभी भी आपका पार्टनर अगर टेंशन में हैं तो उसका हाथ पकड़कर बैठें इससे उनको काफी रिलैक्स महसूस होगा। इसके साथ ही वह आपसे हर बात शेयर कर पाएगा।

إرسال تعليق