ढिंचैक का पहला गाना 'सेल्फी मैंने लेली आज' ने सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हुआ था और इस गाने से वह काफी फेमस हो गई थीं। हाल ही में पूजा का नया गाना 'नाच के पागल हो जाओ' रिलीज किया गया है। हालांकि, आप में से कई लोगों को यह गाना काफी मजेदार लगने वाला है, क्योंकि इस बार पूजा ने बिलकुल अलग अंदाज में इस गाने को शूट किया है।
पूजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस गाने को 25 जुलाई को अपलोड किया था, जिसे अब तक 1,742,871 बार देखा जा चुका है। यूट्यूब पर यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है।

إرسال تعليق