फिर ट्रोलिंग का शिकार हुईं खूबसूरत अदाकार निया शर्मा, फैंस बोले 'प्रेग्नेंट लग रही हो'


टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में एक बार निया इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसकी वजह से उनको फिर से ट्रोल किया जा रहा है।


दरअसल, उन्होंने स्किनफिट व्हाइट ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका पेट बाहर नजर आ रहा था। जैसे ही फैंस की नजरें उनकी तस्वीरों पर पड़ी तो लोगों ने सोशल मीडिया पर उनको खुलेआम खरी-खोटी सुना दी।


तस्वीरें शेयर करते हुए निया ने लिखा मैं ये तस्वीरें इसलिए पोस्ट नहीं कर रही हूं कि मैं सुंदर लग रही हूं मैं जानना चाहती हूं कि आप क्या सोचते हैं मुझे बताएं। मैं बुरा नहीं मानूंगी।


एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- पेट बाहर आ रहा है। सोशल मीडिया निया को प्रेग्नेंट बताया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- आप अपना फिगर पहले की तरह ही मेनटेन करें। एक ने लिखा- प्रेग्नेंट लग रही हो।


बता दें निया एशिया की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। उनकी फैन फॅालोइंग देश ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर हैं। निया ने अपने करियर की शुरुआत 'एक हजारों में मेरी बहना' से की थी। हालांकि निया को सीरियल 'जमाई राजा' से चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम कर अपनी पहचान बनाई।

Post a Comment

أحدث أقدم