सामुद्रिक और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मर्दों की छाती पर ज्यादा बाल होने का गहरा अर्थ बताया गया है। आप इसके आधार पर पुरुषों के चरित्र के बारे में पता लगा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि मर्दो की छाती पर ज्यादा बाल होने पर किस ओर इशारा होता है।
ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिन लोगों की छाती पर अधिक बाल होते है वे काफी संतोषी प्रवृति वाले होते है यह लोग धन के लिए हाय-हाय नहीं करते है। -छाती पर अधिक बाल होना इस बात का सूचक है कि उस व्यक्ति के पास धन कमाने के एक से ज्यादा स्रोत हैं या होंगें। ये व्यक्ति धनवान होता है ये हो सकता है। ऐसा व्यक्ति जितना भी कमाता है उससे संतुष्ट रहता है।
छाती पर बाल होने वाले इंसान काफी ज्यादा भाग्यावान होते हैं। ये मर्द दूसरों का आदर करने और हमेशा सच बोलने पर ही यकीन रखते हैं। इन मर्दों को जीवन में सफलता जरूर मिलती है। ये लोग काफी मेहनती भी होते हैं। ऐसे मर्दों पर आप आंख बंद करके विश्वास कर सकते हैं। क्योंकि ये कभी धोखा नहीं देते हैं। ये काफी अच्छे लीडर भी होते हैं क्योंकि ये एक साथ मिलजुलकर आगे बढऩे का प्रयत्न करते हैं।
जिन मर्दो की छाती पर ज्यादा बाल होते है ऐसे लोगों में खास बात यह होती है कि इन्हें अपने जीवन में जो भी कुछ हासिल होता है यह लोग उसी में खुश रहते हैं। यह लोग ज्यादा पैैसो के पीछे नहीं भागते हैं और सुख-सुविधाएं मिलने की भी ज्यादा ख्वाहिश नहीं रखते हैं। जितना मिलता हैं उसी में अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं।





إرسال تعليق