वीडियो: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ का टीजर देखकर फैन्स हुए क्रेजी


बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ (WAR) का टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर इतना धमाकेदार है कि रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसका हैशटैग ट्रेंड करने लगा। #WarTeaser और #HrithikVsTiger के साथ लोग फिल्म के टीजर और फर्स्ट लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

टीजर में रितिक और टाइगर के जबरदस्त सीन दिखाए गए हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि ये पहली बार है जब दो बड़े एक्शन हीरो यानी रितिक और टाइगर एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। ऐसे में फैंस में इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है कि आखिर दोनों एक्शन हीरो क्या कमाल करेंगे।

लोगों के ‘वॉर’ का टीजर काफी पंसद आ रहा है। टीजर देखने के बाद एक यूजर्स ने कमेंट किया, क्या टीजर है! फिल्म के रिलीज होने तक का इंतजार नहीं कर सकता। वहीं एक अन्यू यूजर ने रितिक की फिल्म 'बैंग बैंग' का जिक्र करते हुए लिखा, सब जानते हैं कि 'बैंग बैंग' की स्क्रिप्ट एवरेज थी। तब भी फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली तो सोचिए ‘वॉर’ की स्क्रिप्ट अगर अच्छी हुई थो ये कितनी शानदार कमाई करेगी।

आपको बता दें कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच इस फिल्म में काफी एक्शन सीन्स होंगे और दोनों एक दूसरे से लड़ते हुए दिखाई देंगे। वहीं इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल में वाणी कपूर नजर आएंगे। टीजर रिलीज होते ही वाणी कपूर के बिकनी लुक की भी काफी चर्चा हो रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم