खाना बनाने में एक्सपर्ट होते हैं इन तीन राशियों के लोग


अच्छा खाना बनाने का सम्बन्ध बुध से होता है। इसके अलावा इसमें शुक्र और चन्द्रमा की भूमिका भी होती है। अच्छा खाना बनाने वाला व्यक्ति मन से मजबूत होता है। साथ ही उसका व्यवहार और कार्य बहुत कुशल होता है। खाना अच्छा बनाने से धैर्य का भी सीधा सम्बन्ध है। इसके अलावा अच्छा खाना बनाने से भाग्य पर इसका सीधा असर पड़ता है।

इन राशियों के लोग कैसा खाना बनाते हैं....
- मेष, सिंह और धनु राशि के लोग सामान्य खाना बनाते हैं।
- अक्सर खाना बनाना ही नहीं चाहते।
- और खाना बनाने में कभी कभी बहुत वक्त भी लगाते हैं।
- वृष, कन्या और मकर राशि के लोग अच्छा खाना बनाना जानते हैं।
- इन्हें स्वाद की अच्छी परख भी होती है।
- खाना बनाने के अलावा ये प्रस्तुतीकरण भी खूब जानते हैं।

खाना बनाने से ज्यादा खाने के शौकीन....
- मिथुन, तुला और कुम्भ राशि के लोग खाना बनाना तो जानते हैं।
- पर आलस्य और अन्य कामों के कारण खाना नहीं बनाते।
- खाना बनाने से ज्यादा ये खाने के आलोचक और शौकीन होते हैं।
- कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोग मूड के अनुसार खाना बनाते हैं।
- मन ठीक है तो बेहतरीन खाना बनाएंगे अन्यथा बकवास।
- वैसे कुछ खास चीजें ये बहुत अच्छी बनाते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने