अनार
- मानसून के मौसम में सबसे ज्यादा समस्या होती है पाचन की यदि आप सही डायट नहीं लेते हो तो आप पेट की समस्या से परेशान होते हो।
- इसका सेवन तो आप 12 महीने कर सकते हो लेकिन बरसात के मौसम में हेल्दी व सुपाच्य फल के तौर पर अनार सबसे अच्छा फल माना जाता है।
- रोजाना अनार का सेवन बिमारियों को तो दूर रखताहै। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।
- अनार में फाइबर और विटामिन की मात्रा हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है।
जामुन
मानसून का सबसे खास फल जामून होता है। जैसे-जैसे बरसात आती जाती है यह फल पकने लगता है।
- जामून का सेवन डायबिटीज को रोगी भी कर सकते हैं।
- जामून का सेवन कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।
- जामून इस मौसम में इंफेक्शन से बचाने में भी सक्षम है।
लीची
- हर किसी को लीची का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। लीची खाने में जितना स्वाद देता है उतना ही यह हेल्थ के लिये भी फायदेमंद होता है।
- विटामिन सी, विटामिन ए और बी कॉम्प्लेक्स और पोटैशियम की मात्रा इसे हेल्दी बनाती है।
- रोजाना लीची का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला होता है।
- वजन को कम करने में भी लीची मददगार हो सकता है।
- पाचन तंत्र को बेहतर रखने के लिए इसे अपने खान-पान में शामिल करना चाहिए।
चेरी
- यह भी एक ऐसा फल है जो मानसून में ही उपलब्ध होता है।
- विटामिन ए, बी और सी के साथ बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम भरपूर होती है चेरी।
- यह हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कम कैेलोरी में शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व प्रदान करता है।
आडू
- मानसून में अक्सर इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। इस इंफेक्शन को कम करने के लिए आडू खाएं।
- आडू में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट बीमारियों का खतरा कम करते हैं।
- रोजाना आडू खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

एक टिप्पणी भेजें