ऐसे में अगर आप सेक्स के मामले में नौसिखए हैं तो आपको बता दें कि सेक्स की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती और सेक्स करने के लिए आपके अंदर सेक्स करने की इच्छा होना ही काफी है। ऐसे में यह स्टडी सेक्स को लेकर कई गलतफहमियों को भी दूर करती है जिसमें यह कहा जाता है कि बेहतरीन सेक्स एक्सपीरियंस के लिए आपका जवान होना और एक अच्छी बॉडी फिजिक होना जरूरी है।
इस स्टडी में यह बात भी सामने आयी कि करीब 75 प्रतिशत बुजुर्ग वयस्क अपनी सेक्स लाइफ से काफी खुश थे और इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि इस उम्र तक आते-आते उन्हें अच्छी तरह से पता होता है कि उन्हें बिस्तर में क्या चाहिए और कैसे चाहिए। वहीं, यंग अडल्ट्स अक्सर अपने लिए सेक्स और लवमेकिंग के दौरान ऐसे हाई स्टैंडर्ड सेट कर लेते हैं जिन्हें हासिल कर पाना मुश्किल होता है और वे सेक्स के दौरान कंफर्टेबल फील नहीं करते।
इस स्टडी से जो सबसे अहम बात सामने आती है वो ये है कि आपको सिर्फ सेक्स को ही नहीं बल्कि लाइफ को भी खुलकर इंजॉय करना आना चाहिए और बॉडी इशूज जैसी गैर जरूरी बातों को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए। 60 साल की उम्र में आप लाइफ का बेस्ट सेक्स सिर्फ इसलिए ही कर पाएंगे क्योंकि तब आपके एक्सपेक्टेशन्स कम हो जाते हैं और आपको पता होता है कि आपको क्या चाहिए।




إرسال تعليق