पीली साड़ी वाली अफसर ने अब ‘तेरी आख्या का यो काजल” गाने पर किया धमाकेदार डांस


लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान सोशल मीडिया पर सेंसेशन बनीं PWD ऑफिसर रीना द्विवेदी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका धमाकेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सपना चौधरी के एक गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

वायरल वीडियो में रीना किसी समारोह मे डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस बार उन्होंने हरे रंग की साड़ी पहन रखी है। वीडियो  TikTok और  Youtube पर भी अपलोड किया गया है। इस वीडियो में वह हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के फेमस गाने ‘तेरी आख्या का यो काजल” पर डांस कर रही हैं।

इस वीडियो में रीना द्विवेदी के अलावा महिलाएं भी नजर आ रही हैं। लेकिन रीना के जबरदस्त डांस को ही सब देख रहे है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी रीना के TikTok पर कई डांस वीडियो पोस्ट किये गए हैं। पहले भी वह हरियाणवी गानों पर डांस करती नजर आ चुकी हैं।

बता दें कि रीना तब सुर्खियों में आई थीं जब वे पीली साड़ी पहनकर लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए लखनऊ के पोलिंग बूथ पर पहुंची थीं। उस वक्त वह पीली साड़ी पहने हुई थीं।

Post a Comment

أحدث أقدم