1. विवाह में देरी होने या फिर वैवाहिक जीवन ठीक प्रकार से व्यतीत ना होने की स्थिति में आप जल में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें, इसके साथ ही आप माता पार्वती जी की भी पूजा करें, अगर आप यह उपाय करते हैं तो आपका विवाह शीघ्र हो जाएगा और वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।
2. किसी बीमारी की वजह से अगर आप परेशान चल रहे हैं तो आप जल में दूध और काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें, इसके साथ ही आप दवाइयों का सेवन भी करते रहिए, इससे आपको अपनी बीमारी से जल्द ही मुक्ति मिलेगी।
3. शिवलिंग पर जल अर्पित करने के दौरान आप अपने दोनों हथेलियों से शिवलिंग को रगड़े, अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपका भाग्य खुलता है और सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है।
4. अगर आप शिवलिंग पर पूजा करते समय चमेली के फूल अर्पित करते हैं और “ओम नमः शिवाय” का 108 बार जाप करते हैं तो इससे आपको सभी भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।

إرسال تعليق