लेकिन साथ ही इस बात को जानना भी आवश्यक है कि यदि आप जरूरत से ज्यादा सोते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है और कैंसर के साथ-साथ और भी कई स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकता है। इसलिए कोशिश करें कि रोजाना 6-7 घंटे से अधिक ना सोएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो ना सिर्फ आप स्वस्थ रहते हैं बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचते हैं।
ब्रिटिश शोधकर्ता अपने एक शोध के अनुसार बताते हैं कि अधिक नींद आने की समस्या या नींद ना आने की समस्या अनुवांशिकता के कारण भी होता हैं। एक डेटा के अनुसार शोधकर्ताओं ने यह भी बोला है जिन औरतों को अधिक सोने की आदत होती है उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। एक शोध के अनुसार, इस बात का पता भी चला है कि जो महिलाएं 8 घंटे से अधिक सोती हैं उनमें उन महिलाओं की तुलना जो 6-7 घंटे सोती है, ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना 20 प्रतिशत अधिक होती है।
जो लोग ऐसा सोचते हैं कि इन्सोमनिया की समस्या नुकसानदायक होती है, उन्हें इस बात की जानकारी भी अवश्य होनी चाहिए कि जो लोग 6-7 घंटे से अधिक की नींद लेते हैं वह भी कई स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं।

إرسال تعليق