ममता ने चंद्रयान के सफल लॉन्च के लिए इसरो को सराहा


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को चंद्रयान 2 के सफलतापूर्वक लॉन्च के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) व अन्य वैज्ञानिकों की सराहना की। ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, "इसरो व भारतीय वैज्ञानिकों, हम आपको सलाम करते हैं। चंद्रयान2 जय हिंद।"

भारत ने अपने दूसरे चंद्र मिशन को 'बाहुबली' जीएसएलवी रॉकेट के जरिए सफलतापूर्वक पूरा किया। जीएसएलवी रॉकेट ने सोमवार दोपहर बाद चंद्रयान-2 को कक्ष में स्थापित किया।


Post a Comment

أحدث أقدم