1. अपने क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता तो तुरंत फोन करके उन्हें कार्ड खोने की जानकारी दीजिए और अपना कार्ड ब्लॉक करवा दीजिए। इसके लिए आप अपने मोबाइल में बैंक के कस्टमर केयर का नंबर पहले से सेव करके रखिए। ताकि कॉन्टेक्ट नंबर खोजने में समय बर्बाद न हो।
2. जब आप कार्ड ब्लॉक करने के लिए अनुरोध करेंगे तो बैंक एक्जिक्यूटिव द्वारा पहचान की पुष्टि के लिए कुछ जानकारी मांगी जाएंगी। जैसे आपका नाम, पता, माता-पिता का नाम और आपने अंतिम बार कार्ड का इस्तेमाल कब किया था।
3. बैंक के कस्टमर केयर पर फोन पर बात करके आपका कार्ड ब्लॉक हो जाएगा, लेकिन बेहतर होगा कि आप नजदीकी पुलिस स्टेशन में कार्ड खोने की रिपोर्ट कराएं। इस एफआईआर की एक कॉपी बैंक को भी भेज दें।
4. क्रेडिट कार्ड के खोने की स्थिति में कार्ड इंश्योरेंस आपके काम आ सकता है। इसके तहत बैंक को कार्ड खोने की सूचना देने के बाद अगर कोई भी धोखाधड़ीपूर्ण लेनदेन होता है, तो उनकी देनदारी आप पर नहीं होगी। कोई भी धोखाधड़ी भरा लेनदेन होने पर बीमा कंपनी को सूचित करें। कार्ड खोने की सूचना देने से पहले धोखाधड़ी भरे लेनदेन की जिम्मेदारी बीमा कंपनी पर नहीं होगी।
5. कार्ड खोने की सूचना देने के बाद अगर कार्ड मिल जाता है, तो उसका इस्तेमाल न करें।

إرسال تعليق