रक्षा सूत्रों ने कहा, "घुसपैठ करने वाले तीन आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए। इलाके में अभियान अभी भी जारी है।"
इस बीच, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को भारतीय चौकियों पर गोलाबारी और गोलीबारी की।
रक्षा सूत्रों ने जम्मू में कहा, "देर रात करीब 12.30 बजे पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।"
उन्होंने कहा, "भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया।"

إرسال تعليق