पार्क में झूला टूटने से बड़ा हादसा 3 की मौत, 31 घायल


अहमदाबाद: यहां की कांकरिया झील के किनारे बने मनोरंजन पार्क में रविवार की शाम एक झूले के गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि कांकरिया एडवेंचर पार्क में लगे 'डिस्कवरी' नामक झूले पर लगभग 40 लोग सवार थे। चलने के कुछ ही मिनट बाद झूला गिर गया। यह पार्क शहर के मणिनगर इलाके में है।

हादसे में तीन लोगों की उसी जगह मौत हो गई, जबकि अन्य 31 लोग घायल हो गए। घायलों को निकटवर्ती अहमदाबाद नगर निगम के एलजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घायलों में से कम से कम 15 लोगों की हालत गंभीर है।

हादसे की जानकारी मिलते ही निगम पार्षद विजय नेहरा और अहमदाबाद (जोन 6) के पुलिस उपायुक्त बिपिन अहीरे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

Post a Comment

أحدث أقدم