कटरीना की ये तस्वीर देख फैन्स कर रहे हैं काफी तारीफ, फरहा ने कहा 12 साल की बच्ची


बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों मेक्सिको में छुट्टियां बिता रही हैं। उनकी इस शानदार वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो रही हैं।


कैटरीना कैफ पिछले कुछ दिनों से बिकिनी में तस्वीरें लगातार शेयर कर रही हैं। रविवार को भी उन्होंने ऐसी ही एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन की जगह सिर्फ तितली की इमोजी बनाई है। कैट की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


खासकर वो तस्वीर जिसमें कटरीना एक बेहद स्मार्ट मल्टी कलर बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। कटरीना की ये तस्वीर देख फैन्स तो तारीफ कर ही रहे हैं। लेकिन सेलेब्स भी उनके स्टाइल से काफी इंप्रेस हुए हैं।


मनीष मल्होत्रा ने कटरीना की तस्वीर पर दो दिल बनाकर तारीफ की। फरहा खान ने तो कटरीना को 12 साल की बच्ची ही बता दिया। फरहा ने लिखा, इस तस्वीर में तुम 12 साल की बच्ची लग रही हो, सो स्वीट। जोया अख्तर ने लिखा, खुश लड़कियां सबसे खूबसूरत लड़कियां होती हैं।


अब सेलेब्स से अलग जरा फैन्स की बात करें तो कटरीना नाम से ही इंस्टाग्राम चला रहीं एक फैन ने कहा, मैम आपकी स्माइल देखकर मेरा पूरा दिन खुशनुमा हो जाता है, माय लव। 

Post a Comment

أحدث أقدم