पंजाबी फिल्म में सपना चौधरी के आइटम नंबर ने मचाया धमाल, वीडियो YouTube पर वायरल


बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी हमेशा ही अपने डांस को लेकर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में सपना का नया गाना 'अंख दा निशाना' रिलीज हुआ है। 'अंख दा निशाना' रिलीज होते ही यू-ट्यब पर छाया हुआ है। गाने को लिखा और गाया आवाज मन्‍नत नूर है।

बता दें कि ये गाना पंजाबी फिल्म 'डीएसपी देव' का है, जिसमें सपना चौधरी ने आइटम डांस किया है। 25 जून को रिलीज हुए इस गाने को अब तक दस लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। सपना का हॉट डांस फैंस के दिल जीत लेगा। इस गाने में सपना लुक भी बड़ा कातिलाना है।

बता दें कि डांस क्वीन सपना चौधरी का अपना अलग स्वैग है। सपना जब स्टेज पर आती हैं तो अच्छे-अच्छों की नींद चुरा ले जाती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी सपना की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।

सपना चौधरी जितनी सुंदर इंडियन कपड़ों में लगती हैं, उससे कहीं ज्यादा स्टननिंग वो वेस्टर्न स्टाइल में लगती हैं। डांस शोज से हिट सॉन्ग्स तक सपना चौधरी ने सफलता और शोहरत को पाने के लिए एक लंबा सफर तय किया है।

Post a Comment

أحدث أقدم