सोनम अच्छी तरह से जानती हैं कि कब और कैसे अपने लुक को बदलना है। सोनम फेमस मैगजीन फिल्मफेयर के कवर पर नजर आईं। इसमें उनका स्टनिंग अवतार देखने लायक है। उनका ये स्टाइल देखकर फैंस भी दीवाने हो गए हैं।
सोनम फिल्मफेयर के मैगजीन के जलुाई कवर का चेहरा बनी हैं।उनके कई लुक सामने आए है। वह हर एक लुक में ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
फिल्मफेयर में कुछ और फोटोज भी शेयर किए हैं। जिसमें सोनम ब्लैक लैदर टॉप और एनिमल प्रिंट पैंट्स में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग एनिमल प्रिंट ब्लेजर से लेयर किया है। सोनम के लुक को स्मोकी आईज से हाईलाइट किया गया है।
वहीं कुछ तस्वीरों में सोनम डीप नेक मैटेलिक गाउन में खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक जैकेट से लेयर किया है।
सोनम कपूर की तस्वीरें को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। उन्हें काफी पॉजिटिव कमेंट्स मिल रहे है।






إرسال تعليق