राशिफल 30 जून 2019: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


मेष राशिफल :- व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिती बन सकती है। दुसरों की निजी जिंदगी में दखल देना बंद करें। आप की सोच बदलने की जरूरत है।

वृषभ राशिफल :- धीमी शुरुवात के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।

मिथुन राशिफल :- सफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवायेंगे।

कर्क राशिफल :- आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बड़ें, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालो से सावधान रहें। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

सिंह राशिफल :- स्वास्थ बिगाड़ सकता है। विधुत उपकरण खरीदने के योग है। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते है।

कन्या राशिफल :- किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नोकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

तुला राशिफल :- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते है। अपनी सोच को बदलें न की दुसरों को बदलने की कोशीश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहयाक होगी।

वृश्चिक राशिफल :- छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना आप के लिए नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे, वह आज कोई और कर जायेगा। शत्रु हावी हो सकते है।

धनु राशिफल :- स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे। यात्रा संभव हैं।

मकर राशिफल :- अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

कुंभ राशिफल :- अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

मीन राशिफल :- अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुने उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।

Post a Comment

أحدث أقدم