ब्रा पहनने के तरीके से समझ आता है महिलाओं का व्यक्तित्व


हाल ही में एक रिसर्च सामने आई है जिसमें बताया गया है कि महिलाओं के ब्रा पहनने के तरीके से उनके व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है।

क्या आपने इससे पहले कभी अंदाजा लगाया था कि ब्रा पहनने के तरीके से भी औरत के व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है? पैटी वुड एक बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट हैं। वो जॉर्जिया के इमोरी युनिवर्सिटी में ह्यूमन बिहेवियर एक्सपर्ट भी हैं। 


हाल ही में पैटी ने एक रिसर्च में बताया कि ब्रा के पहनने का तरीका किसी भी औरत के नेचर का सही विवरण देती है। उनके मुताबिक चार तरह के व्यक्तित्व वाले व्यक्तियों को हम देखते हैं।

एक वो लोगों पर अपना असर छोड़ने में काबिल होते हैं। एक वो जो सपोर्ट करते हैं। एक वो जो हर चीज का ध्यान रखते हुए गलतियां कम से कम करने में विश्वास रखते हैं और एक वो जो हर चीज बिना किसी के असर में आए खुद करने और जीने में विश्वास रखते हैं।


पैटी के मुताबिक वो महिलाएं जो ब्रा को पीछे से हुक करती हैं उनका व्यवहार समर्थक की तरह होता है। वो पारंपरिक होती हैं और जो उन्हें हमेशा से बताया गया है उसे ही मानकर चलने वाली होती हैं। 

रिसर्च में ये भी बात सामने आई है कि वो औरतें जो ब्रा को सामने से बंद करते हुए उसे पीछे की ओर घुमाते हुए पहनती हैं वो लोगों पर असर डालने वाले होती हैं। उन्हें लोगों की नजरों में रहना भाता है और वो इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि वो एक भी हुक छोड़े ना। 


शोध के मुताबिक अगर महिलाएं ऐसी ब्रा पहनती हैं जिनके ब्रा का हुक आगे की तरफ होता है वो कमाडिंग होते हैं। वो वक्त बर्बाद करने में विश्वास नहीं रखतीं और अपना कहा मनवाने में हमेशा आगे रहती हैं। उन्हें  हमेशा अपना आपा खो देने का डर रहता है।


और आखिरी बात जो महिलाएं किसी शर्ट की तरह सिर के ऊपर से पहनती हैं वो गलतियां ना दोहराने और कम से कम गलतियां करने में विश्वास रखने वाली होती हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم