इनकी भी उम्मीदें : सूत्रो के अनुसार केंद्र में पहली बार मंत्री बनाने के लिए उत्तरप्रदेश से सत्यदेव पचौरी, विनोद सोनकर, ओडिशा से अपराजिता सारंगी, संगीता सिंह देव, छत्तीसगढ़ से मोहन मंडावी, गुहाराम अजगले, हरियाणा से अरविंद शर्मा आदि नाम की चर्चा है। रीता बहुगुणा जोशी, एसपीएस बघेल, भानुप्रताप वर्मा, रेखा वर्मा भी मंत्री बनने की दौड़ में हैं।
शिवसेना से अनिल देसाई, भावना गवली, लोजपा से चिराग पासवान, अकाली दल से सुखबीर बादल, अन्नाद्रमुक के प्रमुख नेताओं के हार जाने के बाद नए चेहरे ही चुने गए हैं। जद(यू) से भी नए चेहरे को मंत्रालय में शामिल किया जा सकता है।
सामाजिक समीकरणों को दूसरी बार सांसद बने राजवीर सिंह, कर्नाटक से चुनी गई शोभा करंदलाजे, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को हराने वाले वासवराज पाटिल, मल्लिकार्जुन खड़गे को हराने वाले उमेश जाधव, मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने वाले केपी यादव के नामों की भी चर्चा भी मंत्री बनने के लिए है।

إرسال تعليق