पेट के लिए अमृत
पुदीना लेने से डाइजेशन सिस्टम सही रहता है। पुदीना आपको कई तरह की पेट की बीमारियों से लड़ने में हेल्प मिलती है। पुदीने का सेवन पेट को अंदर से ठंडक देने के साथ खराब डाइजेशन सिस्टम को भी ठीक करने में हेल्प करता है। पुदीना का रस या इसे कच्चा खाने से पेट में बनने वाली गैस, पेट दर्द, पेट में सूजन और ऐंठन की समस्या से राहत मिलती है।
दांतों को रखता है हेल्दी
अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण पुदीना दांतों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में हेल्प करता है। आपने देखा होगा ओरल हेल्थ से जुड़े विभिन्न प्रोडक्ट में मेन्थॉल शामिल होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पुदीना ओरल हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
मुंह की बदबू रोकें
अगर आप मुंह की बदबू से परेशान रहती हैं तो आपको पुदीना लेना चाहिए। पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल और मेन्थॉल होता हैं जो किसी भी तरह के बैक्टीरिया के कारण आने वाली बदूब के विकास को रोकते हैं। आपने दखा होगा कि अधिकांश माउथ फ्रेशनर में पुदीना मौजूद होता है।
पीरियड्स में फायदेमंद
अगर आपके पीरियड्स समय पर नहीं आते तो आप पुदीना ले सकती हैं। महिलाएं पुदीने की पत्तियां सूखाकर उनका चूर्ण बनाकर शहद के साथ लेगी तो आपके पीरियड्स ना केवल समय पर होगें बल्कि तो आपकी मसल्स को भी काफी आराम मिलेगा और पीरियड्स में होने वाली ऐंठन दूर होगी।
सिरदर्द का सबसे अच्छा इलाज
पुदीना सिरदर्द और माइग्रेन का भी सबसे अच्छा इलाज है। सिरदर्द होने पर दवाएं लेने से अच्छा है कि आप पुदीने की चाय लें। साथ ही सिर दर्द से राहत के लिए आप अपने माथे पर पुदीने के तेल का मालिश कर सकती हैं। इसके अलावा कई बार सिरदर्द तनाव और चिंता के कारण होता है ऐसे में पुदीने को अपनी डाइट में शामिल करें।
लू लगने पर
गर्मी में अक्सर हमें लू लगने का डर रहता है। ऐसे में लू से बचने के लिए पुदीने और प्याज की चटनी बनाकर लें। अगर इसे आप रेगुलर लेगी तो गर्मियों में लू लगने की आशंका दूर हो जाती है। इसके अलावा बहुत ज्यादा गर्मी में जी मिचलाने पर 1 चम्मच सूखे पुदीने की पत्तियों का चूर्ण और आधी छोटी इलायची के चूर्ण को 1 गिलास पानी में उबालकर पीने से फायदा होता है।
आंखों के लिए अच्छा
पुदीना को अक्सर खाने को टेस्टी बनाने के लिए हल्की मात्रा में उपयोग में लाया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पुदीना एंटीऑक्सीडेंट व विटामिन A का एक उचित स्रोत होने के कारण आंखों की रोशनी को बरकरार रखने व नाइट विजन जैसी समस्याओ से छुटकारा दिलाने में हेल्प करता है।

إرسال تعليق