गर्भवती महिलाओ को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए इस बर्तन का पानी, हो सकता है कैंसर!


आजकल लोग पानी पीने के लिए प्लास्टिक की बोतल का ज्यादा इस्तेमाल करते है। और घर से बाहर निकलते हुए या घर में भी अक्सर हम बोतल से ही पानी पीते हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी महिलाओ के लिए यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। हॉल ही में एक रिसर्च में खुलासा किया है कि प्रेग्नेंसी में प्लास्ट‍िक बोतल से पानी पीना हार्मोनल बदलाव की वजह बन सकता है।

वास्तव में प्लास्टिक बोतल में पाया जाने वाला Bisphenol शरीर में भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को भी दबा देता है। इसकी वजह से गर्भवती महिला की भूख भी प्रभावित हो जाती है। द एंड्रोक्राइन सोसाइटी द्वारा कराए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

दरअसल, प्लास्टिक की बोतलों में BPA (बिसफेनोल) नाम का रसायन पाया जाता है, जिसका सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। खासतौर से गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की मानसिक सेहत के लिए इसे खतरनाक बताया गया है।

कनाडा स्थ‍ित यूनिवर्सिटी ऑफ ओटावा के शोधकर्ता डॉ. अलफोंसो अबिजैद ने बताया कि प्लास्ट‍िक बोतल में पाया जाने वाला BPA शरीर की ऊर्जा और हार्मोन्स का संतुलन बिगाड़ देता है। इसकी वजह से शरीर में कई तरह के गैरजरूरी बदलाव होने लगते हैं। यहां तक कि यह बच्चे में मोटापे की वजह भी बन सकता है। यहां तक कि प्लास्ट‍िक बोतल का पानी कैंसर की वजह भी बन सकता है।

Post a Comment

أحدث أقدم