परिणीति चोपड़ा ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरों से उनकी कातिलाना अदाओं के दीवाने हो जाएंगे


बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में एक फेमस मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया। इस दौरान की तस्वीरें परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोशूट की तस्वीरों में उनका अलग अवतार देखने को मिल रहा है।


परिणीति का ट्रेडिशनल अवतार देख आप उनकी कातिलाना अदाओं के दीवाने हो जाएंगे। दुल्हन के रुप में  परिणीति काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में परिणीति पिंक कलर का डीप नैक ब्लाउज और येलो लहंगा पहने खूबसूरत लग रही हैं।


इस लुक के साथ परिणीति ने पिंक और व्हाइट कलर का मिनाकरी चोकर पहना हुआ है। हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने मेसी हेयर ओपन किए हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक से अपने लुक को कम्पलीट किया है।


बता दें कि परिणीति ने यह फोटोशूट फेमस मैगजीन फेमिना वेडिंग टाइम्स के लिए करवाया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति की फिल्म केसरी हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की।


इसके अलावा परिणीति फिल्म 'जबरिया जोड़ी'में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी।  

Post a Comment

أحدث أقدم