हम सभी जानते है कि काला रंग गर्मी को जल्दी अवशोषित कर लेता है और उतनी ही तेजी से गर्मी को उत्सर्जित भी कर देता है जबकि बाकि के कलर ऐसा नहीं कर पाते हैं। काले छातों के भीतरी साइड सिल्वर कलर होता है जिसकी वजह से गर्मी छाते के अन्दर प्रवेश नहीं कर पाती है और इस तरह आप काले छाते के प्रयोग से गर्मी से बच जाते हैं।
छाते के भीतरी साइड में मौजूद सिल्वर कलर एक मिरर की तरह काम करता है यह गर्म किरणों को छाते से बापस बाहर की तरफ भेजने का काम करता है इस वजह से छाता काला रंग का होने पर भी आपको उसके अन्दर गर्मी नहीं लगती है। साथ ही बारिश में छाता बहुत जल्दी सूख भी जाता है।
इसके अलावा काला छाता सूर्य से आने वाली हानिकारक अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से आपको बचाता है इतना ही नहीं काले रंग का छाता हानिकारक अल्ट्रा वॉयलेट किरणों को आपकी त्वचा तक नहीं पहुँचने देता इससे आप अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से होने वाले त्वचा के रोगों से बच जाते हैं।
तो ऊपर दिए गए कुछ कारणों की वजह से आज भी ज्यादातर छाते काले रंग के होते हैं भले ही आप काले छातों को आउट ऑफ़ फैशन समझे लेकिन ये छाते आपको कई तरह से फायदा पहुंचाते है। ये फायदे आपको रंग बिरंगे छातों में बहुत कम ही देखने को मिलते हैं।





إرسال تعليق