अंडरगार्मेंट से जुड़े इन 5 मिथ पर आंख मूंदकर भरोसा करती हैं महिलाएं


अंडरगार्मेंट महिलाओं के लिए बेहद जरूरी होता हैं, इससे न सिर्फ आपकी बॉडी को सहारा मिलता है, बल्कि उनका व्यक्तित्व भी निखरता है। लेकिन आज भी अंडरगार्मेंट से जुड़े ऐसे मिथक मौजूद हैं, जिन पर विश्वास नही करना चाहिए। लेकिन फिर भी महिलाएं इन पर आंख मूदकर भरोसा करती हैं। तो आइए जानें अंडरगार्मेंट से जुड़े किन मिथ पर महिलाएं आंख मूंदकर भरोसा करती हैं।

अंडरगार्मेंट का साइज
अधिकतर महिलाओं के मन में ये मिथ बना रहता है कि उनके अंडरगार्मेंट का साइज हमेशा एक सा ही रहता है। जबकि ऐसा नहीं है आपके अंडरगार्मेंट का साइज समय-समय पर बदलता रहता है। क्‍योंकि महिलाओं को अपनी उम्र में कई स्‍टेज से गुजरना होता है। और इस स्‍टेज के दौरान उनके अंडरगार्मेंट का साइज बदलता है।

अंडरगार्मेंट से ब्रेस्ट ढीले हो जाते है।
महिलाओं को लगता है कि रोजाना ब्रा पहनने से ब्रेस्‍ट ढीले हो जाते है। लेकिन यह एक गलत धारणा है, अगर आप अंडरगार्मेंट नहीं पहनती हैं, तो इससे आपकी ब्रेस्ट के टिशू लूज होने लगते हैं और ब्रेस्ट ढ़ीली दिखाई देती हैं। इसलिए आपको ब्रा रेगुलर पहननी चाहिए। लेकिन हां रात को सोते समय ब्रा उतारकर सोना चाहिए।

रोजाना धोने से अंडरगार्मेंट खराब हो जाते है
ज्‍यादातर महिलाओं का मानना है कि अंडरगार्मेंट को रोजाना धोने से वह खराब हो जाते है। इसलिए वह अंडरगार्मेंट को लंबे समय तक पहनती हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है कि आप अपनी ब्रा को हर रोज नहीं धो सकती हैं। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो आपको बैक्टीरिया के संपर्क में आने से कई हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स हो सकती है। इससे बचने के लिए हर रोज ब्रा को धोना चाहिए। इससे ब्रा से पसीना और एक्‍स्‍ट्रा फैट कम हो जाता है।

अंडरगार्मेंट पहनकर सोने से ब्रेस्ट ठीक रहते हैं।
अक्सर कहा जाता है कि ब्रा नहीं पहनने से ब्रेस्‍ट लूज हो जाती है। इसलिए महिलाएं सोते समय भी ब्रा पहनकर सोती हैं। लेकिन यह सच नहीं है कि ब्रा पहनकर सोने से आपको कई तरह की प्रॉब्‍लम्‍स हो सकती है। जी हां रात में ब्रा पहनकर सोने से ब्‍लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है जिससे आप कम्‍फर्टेबल फील नहीं करती है। इसके अलावा लंबे समय तक रात में टाइट ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्‍ट में गांठ या कैंसर होने की संभावना रहती है।

अंडरगार्मेंट से ब्रेस्ट कैंसर हो सकता हैं।
यह मिथ सबसे ज्यादा समय से प्रचलित हैं। ऐसा माना जाता है कि अधिक टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्‍ट के आसपास के लिम्फ नोड्स प्रतिबंधित हो जाते हैं, जिससे टॉक्सिन्स का उत्पादन होने लगता है जो कैंसर का कारण बनते हैं। हालांकि अध्ययन इस बात को नकारते हैं। हालांकि ऐसे कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है, जिनसे कहा जा सके कि अंडरगारमेंट पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावनाएं होती हैं।

Post a Comment

और नया पुराने