राशिफल 30 मई 2019: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


30 मई 2019 के राशिफल में जानिए मेष राशि से लेकर मीन तक के राशि के जातकों का दिन कैसा बीतेगा। साथ ही यह भी जानिए कि आज आपके लिए क्या शुभ होने वाला है। इसके अलावा ये भी जानिए कि आज आपका शुभ रंग और अंक क्या है।

मेष: आफिस में सीनियर्स आपकी ओर आकर्षित होंगे। परिजनों के साथ विचार सांझा करें। आप में से कुछ के लिए काम करना मुश्किल होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। प्यार में निराशा हाथ लग सकती है। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: ग्रे

वृषभ: आफिस में किसी ट्रेनिंग में भाग ले सकते हैं। अलग करने की चाह रखने वालों को परिवार का साथ मिलेगा। ट्रैन से सफर करना पीड़ादायक होगा। अपने घर का सपना पूरा होगा। प्यार और आकर्षण के बीच का फर्क समझें। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: फॉररेस्ट ग्रीन

मिथुन: सहकर्मी की मदद से काम का बोझ हल्का होगा। परिजन से मिली सलाह पर अमल करें। दोस्तों के साथ सैर पर जा सकते हैं प्रॉपर्टी के सौदे के लिए दिन सही नहीं। प्रेमी की ओर से खास ध्यान मिलने से खुश रहेंगे। शुभ अंक: 22 शुभ रंग: नीला

कर्क: काम में गति बढ़ाने की जरूरत है। परिवार के साथ सुखद जीवन का आनंद लें। यात्रा का अवसर मिलने से आप खुश होंगे। अपने लिए फ्लैट बुक कर सकते हैं। प्यार के मामले में कुछ लोग निराश हो सकते हैं। शुभ अंक: 18 शुभ रंग: लेमन

सिंह: प्रमोशन मिलने में मुश्किल हो सकती है। समाज में पहचान बनाने के लिए समय अच्छा है। कुछ लोग नई जगह के सफर पर निकल सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए दिन अच्छा है। रोमांस के मामले में पार्टनर निराश कर सकता है। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: लाइट यलो

कन्या: कार्यक्षेत्र में जो हांसिल किया है उससे संतुष्ट रहें। परिजन का एहसान चुकाने कायही मौका है। आफिस के काम आपको छुट्टी में भी परेशान करेंगे। प्रॉपर्टी में सावधानी से निवेश करें। प्रेमी के साथ वक्त बिताएं और उसका आनंद लें। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: क्रिमसन

तुला: आफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार के लिए समय निकलने की कोशिश करें। गाड़ी चलाते वक्त आप परेशान हो सकते हैं। कुछ को पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। सहकर्मी के प्रति प्रेम जाग सकता है। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: पीच

वृश्चिक: फ़ाइल गुम होने से आफिस में मुसीबत खड़ी हो सकती है। दोस्तों की खातिर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। विदेश का दौरा रद्द होने से कुछ मायूस हो सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए दिन अच्छा है। आपका प्यार शादी की ओर बढ़ रहा है। शुभ अंक: 11 शुभ रंग : लेमन

धनु: आफिस में कई गयी पहल भविष्य में लाभ देगी। परिवार के सदस्य के प्रति कठोर व्यवहार न करें। यात्रा के दौरान बेवजह परेशान न हों। प्रॉपर्टी डील की तरफ फोकस कर पाना मुश्किल होगा। प्रेमी के खराब मूड की वजह से उदास हो सकते हैं। शुभ अंक: 17 शुभ रंग: नेवी ब्लू

मकर: कार्यक्षेत्र में सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरा करें। परिवार के सदस्य के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। सुकून की तलाश में हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी बिज़नेस से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। लंबी दूरी के रिश्तों को संभालने की जरूरत है। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: रोजी ब्राउन

कुंभ: कार्यक्षेत्र में आप माहौल के साथ ढल जाएंगे। परिवार की तरफ से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आधिकारिक दौरे पर विदेश जाने का योग है। प्रॉपर्टी डील में कुछ खास फायदा नहीं होगा। लव लाइफ अच्छी चल रही है, दूसरे काम पर फोकस करें। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: मैजंटा

मीन: कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। समाज के उन लोगों से वास्ता रखें जो आपको पसंद हैं। दूसरे शहर में रहने वाले दोस्त से मिलने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी की किसी डील से आपको फायदा मिलेगा। कुछ की ज़िंदगी में प्यार दस्तक देने वाला है। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: वायलेट

Post a Comment

أحدث أقدم