स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फिल्म रिलीज से पहले का बोल्ड फोटोशूट ढा रहा हैं कहर


करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' 10 मई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की स्टारकास्ट इन दिनों अपने बोल्ड फोटोशूट से काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में अनन्या पांडे और तारा सुतारिया डेब्यू कर रही हैं, और इन दोनों हसीनाओं के ऑपोजिट टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे।


हाल ही में फिल्म रिलीज से पहले अनन्या, टाइगर और तारा ने बोल्ड फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


इस मैगजीन में अनन्या और तारा की टाइगर के साथ हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ये तीनों स्टार ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं।


इस फोटो को अनन्या पांडे ने शेयर करते हुए स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 की रिलीज डेट के बारें में बताते हुए काफी शानदार कैप्शन लिखा है। अनन्या ने लिखा 'केमेस्ट्री इज क्लिअर आवर फेवरेट सब्जेक्ट'।


टाइगर श्रॉफ के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की कमेस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन तीनों स्टार की तस्वीर को मनीष मल्हौत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


फिल्म की बात करें तो 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2' को पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म को करन जौहर ने डायरेक्ट किया था और आलिया के साथ वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इससे बॉलीवुड में एंट्री ली थी। 

Post a Comment

أحدث أقدم