इन पॉलिसियों में 28.50 रुपये के प्रीमियम पर सरकार दे रही हैं 4 लाख का बीमा कवर


मोदी सरकार ने देश के गरीब लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना भी शुरू की थी। इन योजनाओं में लोगों को मात्र 342 रुपये के सालाना प्रीमियम पर 04 लाख रुपये तक का बीमा मिल सकता है। यदि हर महीने का खर्च देखें तो आपको 04 लाख के बीमा के लिए हर महीने लगभग 28.50 रुपये हर महीने देने होंगे।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत यह बीमा लेने वाले की किसी भी वजह से मौत होने पर नॉमिनी को 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इस योजना के तहत 18 से 50 साल तक कोई भी व्यक्ति बीमा करा सकता है। यह बीमा योजना 55 साल तक की उम्र तक लाइफ कवर देती है। इस स्कीम का वार्षि‍क प्रीमि‍यम 330 रुपये है, जो मासिक आधार पर 27.5 रुपये पड़ता है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना बीमा धारक की मृत्यु होने पर या पूरी तरह से विकलांग हो जाने पर 2 लाख रुपये का मुआवजा देती है। यदि बीमा धारक आंशिक तौर पर स्थाई रूप से विकलांग हो जाता है तो उसे 1 लाख रुपये का कवर मिलता है। इस योजना के तहत 18 से 70 साल तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति कवर ले सकता है। इसका सालाना प्रीमियम 12 रुपये है। जो मासिक आधार पर 1 रुपये पड़ता है।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना इन दोनों बीमा योजनाओं का वार्षिक प्रीमियम मई महीने के अंत में खाते से अपने आप कट जाता है। ऐसे में यदि आपके पास इन बीमा योजनाओं में से कोई भी है तो अपने खाते में मई के अंतिम सप्ताह में पैसे जरूर रखें। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का वार्षिक प्रीमियम 330 रुपए है। जबकि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का प्रीमियम 12 रुपए है। कुल मिलाकर दोनों इंश्योरेंस का प्रीमियम 342 रुपए है। अगर मई के अंत तक यह बैलेंस आपके खाते में नहीं रहा तो इंश्योरेंस रद्द हो जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم