SBI ने किया अलर्ट जारी, कहा भूलकर भी न करें ये काम वर्ना अकाउंट हो जाएगा खाली


सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को सतर्क करते हुए कहा है कि वे फ्रॉड मैसेज और ओटीपी से सावधान रहें। SBI ने कस्टमर्स से कहा है कि व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक मैसेज सर्कुलेट हो रहा है जिससे आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। बैंक ने बताया कि स्टेट बैंक की तरफ से अगर ट्रांजेक्शन या ओटीपी (OTP) को लेकर मैसेज आ रहे हैं तो बिना पुख्ता जांच किए कोई रिप्लाई नहीं दें क्योंकि आपके साथ धोखा भी हो सकता है।

भारतीय स्टेट बैंक ने सोशल मीडिया पर अपने कस्टमर्स को कहा है अगर उनसे ओटीपी मांगा जा रहा है तो अलर्ट हो जाएं, बैंक कभी भी कस्टमर्स से ओटीपी की जानकारी नहीं मांगते। बैंक ने ट्विट कर लिखा लिखा है ‘'सावधान रहें, सुरक्षित रहें''। बैंक ने लिखा है कि उसे व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया के जरिए इन मैसेज में कस्टमर्स को फेक ऑफर्स दिए जा रहे हैं और एक ट्रांजेक्शन को लेकर OTP मांगा जा रहा है।

स्टेट बैंक ने कहा है कि सावधानी के तौर पर हम ग्राहकों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने ATM कार्ड, बैंक अकाउंट, OTP को किसी के भी साथ शेयर न करें और न ही कोई जानकारी दें।

बैंक ने यह भी कहा है कि अगर कस्टमर्स को किसी भी तरह का संदेह होता है जैसे आपके अकाउंट संबंधित फ्रॉड एक्टिविटी, अपने कार्ड या अकाउंट से कोई फ्रॉड ट्रांजेक्शन का अंदेशा होता है तो वे 1-800-111109 पर कॉल तुरंत कॉल करें. इसपर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم