भारतीय स्टेट बैंक ने सोशल मीडिया पर अपने कस्टमर्स को कहा है अगर उनसे ओटीपी मांगा जा रहा है तो अलर्ट हो जाएं, बैंक कभी भी कस्टमर्स से ओटीपी की जानकारी नहीं मांगते। बैंक ने ट्विट कर लिखा लिखा है ‘'सावधान रहें, सुरक्षित रहें''। बैंक ने लिखा है कि उसे व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया के जरिए इन मैसेज में कस्टमर्स को फेक ऑफर्स दिए जा रहे हैं और एक ट्रांजेक्शन को लेकर OTP मांगा जा रहा है।
स्टेट बैंक ने कहा है कि सावधानी के तौर पर हम ग्राहकों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने ATM कार्ड, बैंक अकाउंट, OTP को किसी के भी साथ शेयर न करें और न ही कोई जानकारी दें।
बैंक ने यह भी कहा है कि अगर कस्टमर्स को किसी भी तरह का संदेह होता है जैसे आपके अकाउंट संबंधित फ्रॉड एक्टिविटी, अपने कार्ड या अकाउंट से कोई फ्रॉड ट्रांजेक्शन का अंदेशा होता है तो वे 1-800-111109 पर कॉल तुरंत कॉल करें. इसपर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें