बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशंस की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने ऑरेंज और ब्लू कलर की बिकिनी पहनी हुई हैं। इन तस्वीरों में कटरीना काफी हॉट लग रही हैं। इसमें उनके मेसी हेयर उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने साल 2003 में बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद से अब तक वो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और अपने हुनर के दम पर अपनी अलग पहचान भी बना चुकी हैं। इन दिनों कटरीना मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।
कटरीना अपनी टीम के साथ यहां छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इन वेकेशंस की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले कटरीना ने मालदीव से अपनी एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें भी वो बिकिनी में ही नजर आ रहीं थीं। ये वीडियो उन्होंने अपने 20 मिलियन फॉलोअर्स होने के मौके पर किया था।
फिल्मों की बात करें तो कटरीना कैफ पिछले साल फिल्म जीरों में नजर आईं थीं। फिल्म में उन्होंने बबीता कुमारी नाम की एक ऐसी एक्ट्रेस का रोल निभाया था जिसे शराब की लत है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और एक्टर शाहरुख खान नजर आए थे।
कटरीना अब सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आएंगी। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में तब्बू, नोरा फतेही, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।






إرسال تعليق