पेशान करते समय हो रही है ये समस्या तो ना करें इग्नोर, गर्मियों में बढ़ जाता हैं इस गंभीर बीमारी खतरा


गर्मियों में यूरीन की समस्या और इंफेक्शन काफी होता है। खासकर महिलाओं को गंदे बाथरूम के इस्तेमाल करने से यूरीन इंफेक्शन की समस्या होती है। यूरीन इंफेक्शन का सबसे बड़ा कारण गंदे बाथरूम का इस्तेमाल करना और पसीना आना।

यूरिनरी कॉर्ड में होने वाला इंफेक्शन ही यूरिन इंफेक्शन होता है, इसे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) भी कहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में करीब 40 प्रतिशत महिलाएं अपनी लाइफ में जीवन कभी ना कभी यूटीआई की समस्या से जूझती हैं।

यूटीआई के लक्षण
➺यूरिन निकालने के दौरान दर्द और जलन होना।
➺यूरिन पास होने में दिक्कतें आना।
➺बार-बार पेशान आना।
➺पेट के निचले हिस्से में बार-बार दर्द होना।
➺हल्का बुखार महसूस होना।
➺कभी-कभी पेशाब के साथ खून आना आदि।

यूटीआई से कैसे बचें?
➺अगर आप यूटीआई यानि यूरीन इंफेक्शन से बचना चाहते हैं, तो पानी पीते रहें।
➺अगर यूटीआई के लक्षण दिखे तो ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें।
➺रोजाना कम से कम 10 से 12 ग्लास पानी पिएं।
➺कभी भी यूरिन को पास करने से रोकें नहीं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो संक्रमण फैल सकता है और आपकी किडनी को भी नुकसान पहुंच सकता है।

Post a Comment

أحدث أقدم