मालदीव में समंदर किनारे ब्लू बिकिनी में कृति सेनन का कहर, फैंस बोले-सुपर हॉट


‘लुका छुप्पी’ 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ चली है और इसके साथ ही कृति सेनन ने एक और सुपरहिट फिल्म अपने नाम कर ली है। अभिनेत्री ने सुपरहिट ‘हीरोपंती’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी।


बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उस दौरान की है जब कृति मालदीव में वैकेशन एंजॉय करने गई थी।


शेयर की गई तस्वीर में कृति ब्लू कलर के स्विमिंग सूट में नजर आ रही हैं। तस्वीर में कृति काफी हॉट लग रही है।


बीच पर खड़ी कृति की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। एक्ट्रेस के फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। खुले बाल और गॉग्लस उनके लुक को चार चांद लगा रही है।


काम की बात करें तो कृति जल्द ही फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ और वरूण शर्मा लीड रोल में नजर आएंगी।


फिल्म में दिलजीत और वरुण पुलिस अधिकारियों के रूप में दिखाई देंगे। इस फिल्म की टक्कर सनी देओल द्वारा निर्देशित 'पल पल दिल के पास' से होगी। इस फिल्म के साथ सनी के बेटे करण देओल बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم