आंखें
लड़कियों की आंखों पर लड़कों की ज्यादा नजर रहती है। किसी भी व्यक्ति से बातचीत की शुरुआत आंखों से ही होती है। इसलिए आंखें सबसे जरूरी चीज हैं। ऐसा कहा जाता है कि आंखें व्यक्ति के स्वाभाव के बारे में बताती है। इसी कारण लड़के लड़कियों की आंखों से उनके व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाते हैं।
मुस्कान
लड़कियों की मुस्कान लड़कों को इंप्रेस करने के लिए काफी है। मुस्कान किसी भी पुरुष को आसानी से मंत्रमुग्ध कर देती है। यकीन करिए आपकी मुस्कान किसी भी लड़के को आपके प्यार में पड़ने को मजबूर कर देगी। कई शोधों के अनुसार लड़के लड़कियों के चेहरे पर मुस्कान को जिंदादिली का प्रतीक मानते हैं।
बाल
किसी भी लड़की की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए बालों का खूबसूरत व घना होना महत्वपूर्ण है। लड़कियों के सुंदर बाल लड़कों को बेहद आकर्षित करते हैं। लड़कों को सिंपल बाल ज्यादा पसंद आते हैं। लड़कों को बात करते समय लड़कियों के बालों में उंगली फेरना अच्छा लगता है। शोध के मुताबिक ज्यादातर लड़के, स्वस्थ स्टाइलिश, चमकदार और मुलायम बाल पसंद करते हैं।
आवाज
अध्ययनों से पता चलता है कि लड़कों को मीठी लेकिन स्पष्ट आवाज वाली लड़कियां ज्यादा पसंद आती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़के लड़कियों की आवाज से बहुत कुछ पता लगा लेते हैं। जैसे, अगर लड़कों से बात करते समय लड़कियों की टोन बहुत नर्म है, तो वह आपका स्वभाव कोमल मानते हैं। तेज आवाज में बात करने वाली लड़कियों को आक्रामक स्वभाव की मानते हैं। और धीमी आवाज वाली लड़की में उनको एनर्जी की कमी लगती।





إرسال تعليق