इस रिसर्च को अंजाम देने वाले डॉ. एरिच वोइगट का कहना है कि एक कीटाणु स्टैफिलोकोकस ऑरियस जो अक्सर नाक के आगे ही रहता है। यदि आप नाक की गंदगी निकालकर मुंह में लेते हैं तो ये कीटाणु शरीर में प्रवेश कर सकता है। ऐसा होने से इस कीटाणु की संख्या शरीर में बढ़ जाएगी। नतीजन नाक से खून बहना, एलर्जी होना, नाक में जलन होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इतना ही नहीं, नाक में फोड़े या मवाद जैसी समस्या भी हो सकती है। इससे आप लंबे समय तक बिस्तर पकड़ सकते हैं। रिसर्च में ये भी पाया गया कि यदि नाक साफ करने के बाद आप हाथ नहीं धोते तो भी ये आपको कई बीमारियों से पीड़ित कर सकता है।
डॉ. एरिच बताते हैं कि बच्चों के लिए ऐसा करना और भी खतरनाक है क्योंकि इससे बच्चे की नाक से खून बह सकता है। ऐसा होने से बच्चा बेहोश हो सकता है। डॉ. सलाह देते हैं कि नाक की सफाई करते वक्त साफ रूमाल या टॉवल का उपयोग करें। साथ ही नाक साफ करने के बाद तुरंत हाथ धोएं। इससे आप कई बीमारियों से बच जाएंगे।

إرسال تعليق