पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम दोगुना कर देती हैं आपका पैसा, साथ में देती हैं ये फायदे


पोस्ट ऑफिस में कई तरह के ऐसी स्कीम्स हैं जो आपको सेविंग्स करने में मदद करती हैं। किसान विकास पत्र  भी उन्हीं स्कीम्स में से एक है। किसान विकास पत्र इंडिया पोस्ट ( India Post ) से खरीदा गया एक तरह का सर्टिफिकेट होता है। इस स्कीम के तहत यदि आप कुछ पैसे निवेश करते हैं तो 100 महीने यानी 8 साल और 4 महीने बाद आपको पूरे निवेश की दोगुनी रकम मिलेगी। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में कुछ खास बातें....

आप इस स्कीम के तहत अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से किसान विकास पत्र खरीद सकते हैं। इस स्कीम के तहत आपको 1,000 रुपए की न्यूनतम रकम जमा करनी होती है। निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। कोई भी व्यस्क इस स्कीम को अपने लिए या 18 साल से कम उम्र के अपने लड़के या लड़की के लिए खरीद सकता है। दो या दो से अधिक व्यस्क भी इस स्कीम को एक साथ मिलकर खरीद सकते हैं। इस स्कीम को लॉक इन पीरियड ढाई साल होता है। इसका मतलब है कि इस स्कीम के तहत किए निवेश व लाभ की पूरी रकम आप ढाई साल बाद निकाल सकते हैं।

किसान विकास पत्र की मदद से आप बहुत जल्द ही सेविंग्स कर सकते हैं, जिसमें आपके कम से कम 1,000 रुपए का निवेश करना होगा। इस स्कीम के तहत निवेश करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इस स्कीम के तहत निवेश किए गया रकम 100 महीनों में ही दोगुना हो जाएगा। निवेश करते समय सबसे बड़ी चिंता इस बात की होती है कि कहीं निवेश का पैसा डूब तो नहीं जाएगा। चूंकि, किसान विकास पत्र एक सरकारी स्कीम है, ऐसे में इस स्कीम पर आपको फिक्स्ड रिटर्न और पूरी सुरक्षा मिलती है।

किसान निवेश पत्र के तहत किए गए निवेश पर आपको एक तय ब्याज मिलता है। इस स्कीम के माध्यम से आप लोन भी ले सकते हैं। साथ ही जब इस स्कीम की मैच्योरिटी पर आप पूरी रकम निकालते हैं तो इसपर आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होता है। इस लिहाज से देखें तो यह एक बेहतर निवेश विकल्प है। हालांकि इस स्कीम के तहत आपको मिलने वाले ब्याज की रकम पर टैक्स देना होता है। इस स्कीम के तहत ढाई साल का लॉक इन पीरियड होने की वजह से आप इसे अवधि के पूरा होने के बाद आप कभी भी इस स्कीम के तहत आप पैसे निकाल सकते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم