पार्टनर के साथ रिश्ता लंबा चलाना है तो बस करें ये एक छोटा सा काम


आज के समय में तलाक लेना, ब्रेकअप होना बहुत आम बात हो गई है। लेकिन यदि आप अपना रिश्ता लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो आपको एक छोटा सा काम करना है। ये काम हम नहीं बता रहे बल्कि इस पर एक रिसर्च की गई है।



हाल ही में आई रिसर्च में कहा गया है कि यदि आप अपने पार्टनर संग खूब हंसते हैं तो आपका रिश्ता लंबे समय तक चल रहा है। रिसर्च में ये बात सामने आई कि यदि आप पार्टनर से इंटीमेट जोक्स करते हैं वो भी आपके रिश्ते को बेहतर बनाता है। रिसर्च में पाया गया कि आपके व्यवहार में चंचलता आपके रिश्ते को मजबूत बनाती है।


रिसर्च में ये भी चेतावनी दी गई कि पार्टनर को उत्साहित करने वाले जोक्स यानि किसी चीज के लिए प्रवोक करने या ताना मारने वाले जोक्स आपके रिश्ते में खट्टास पैदा कर सकते हैं। कंसास यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा की गई इस रिसर्च में पाया गया कि आपके रिश्ते में प्लेफुलनेस ना सिर्फ रिश्ते को मजबूत बनाती है बल्कि आपसी सुरक्षा भी देती है।


ये रिसर्च 39 पुरानी की गई रिसर्च के आधार पर की गई जिसमें तकरीबन डेढ़ लाख लोगों ने भाग लिया था। रिसर्च में पाया गया कि आप मजाकिया है और किसी भी चीज का मजाक उड़ा सकते हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि आपका रोमांटिक रिलेशन भी सफल हो। बल्कि अपने रिश्ते में खुशमिजाजी व्यहवहार, हंसी, इंटीमेसी, प्ले‍फुलनेस ही रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करती है।

Post a Comment

أحدث أقدم