वीडियो: अमिताभ बच्चन का नाम सुनते ही रेखा ने ऐसा दिया रिएक्शन


बाॅलीवुड की सदाबहार ब्यूटी रेखा रविवार रात को सिंगिंग रियलिटी शो राइजिंग स्टार 3 के मंच पर गेस्ट बनकर आईं। यह खास एपिसोड सलाम-ए-रेखा बी-टाउन डीवा रेखा को डेडिकेट किया गया था। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। शो मे रेखा हमेशा की तरह ट्रैडिशनल लुक में नजर आईं।

कंटेस्टेंट्स के गानों को रेखा ने खूब एंजॉय किया। इस दौरान एक खास मोमेंट भी देखने को मिला। ये खास पल वो था जब सेट पर अमिताभ बच्चन का जिक्र हुआ। दरअसल,जब स्टेज पर चेतन बृजवासी, ओप्संग और विश्वजा अपनी परफॉर्मेंस के लिए आए। इस दौरान तीनों ने अलग-अलग गेटअप लिया था। चेतन बृजवासी को देखकर रेखा उनसे पूछती हैं कि आप सा करेक्टर बने हैं? इस पर चेतन ने कहा- मैं अमिताभ बच्चन बनकर आया हूं।

चेतन के इस जवाब के बाद सेट पर मौजूद सभी लोग हूटिंग करने लगे। रेखा भी शरमाने लगीं। उनकी चेहरे पर मुस्कान बंद होने का नाम नहीं ले रही थी। ऐसा लगा मानो वो स्पीचलेस हो गई हो। उन्होंने बोलने के लिए कई बार माइक उठाया लेकिन वो कुछ कह नहीं पाईं। इसके बाद रेखा ने स्टेज पर मौजूद बाकी दो कंटेस्टेंट्स के पूछा कि आप क्या बने हैं? विश्वजा रेखा और ओप्संग शशि कपूर बनकर आए थे। रेखा का यह वीडियो सोशल साइठ पर काफी वायरल हो रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم